फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

Tue, 03 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल कर सड़क हादसों से बचा जा सकता है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की आदत ही सफर को सुरक्षित बना सकता है। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार से जिले में यातायात माह की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने पुलिस कार्यालय गौरीगंज से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में यातायात पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में यातायात जागरूकता से जुड़े पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

रैली पुलिस कार्यालय से निकलकर मुसाफिरखाना तिराहे तक पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों और बच्चों ने वाहन चालकों और राहगीरों को हेलमेट पहनने, बाइक पर तीन सवारी न बैठाने और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। शराब पीकर वाहन न चलाने और तेज गति से बचने की अपील की गई।
विज्ञापन


रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी से न केवल वाहन चालक, बल्कि दूसरे राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ती है। जागरूकता रैली वापस पुलिस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। पुलिस की ओर से यातायात माह के दौरान लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि एक महीने तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें