फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अपार आईडी को लेकर डीआईओएस कार्यालय में बना कंट्रोल रूम

Sat, 01 Feb 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अपार आईडी सृजन के लिए डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में कार्य करते ​शिक्षक व कर्मचारी। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अपार आईडी बनाने के लिए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में मॉनीटरिंग तेज कर दी गई है। जिले में अभी तक 53 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बन पाई है। वहीं, जिले के करीब 20 माध्यमिक विद्यालयों में अभी तक अपार आईडी सृजन का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इसी तरह बेसिक शिक्षा विभाग के वित्तविहीन विद्यालयोें में भी समस्या बनी हुई है। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के सदस्य प्रत्येक विद्यालय में फोन कर अपार आईडी की प्रगति ले रहे हैं।
विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जाना है। इसके लिए अपार आईडी सृजन का कार्य किया जा रहा है। आईडी सृजन का कार्य शत प्रतिशत पूरा करने के लिए 30 जनवरी तक का समय निर्धारित था। अभी तक 53 प्रतिशत विद्यार्थियों की ही आईडी बन पाई है।
विज्ञापन

बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालयों को शत प्रतिशत कार्य पूरा करने के लिए चेतावनी दी गई है। जिले के सरकारी व परिषदीय विद्यालयों में 80 प्रतिशत तक का कार्य पूरा कर लिया गया है। ऐसे में वित्तविहीन विद्यालयों से कार्य लिया जा रहा है। यदि समय पर कार्य नहीं पूरा किया जाता है तो मान्यता खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें