फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खंभे पर काम करते समय निविदा कर्मी झुलसा

Fri, 08 Aug 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जामों के जनापुर गांव निवासी निविदा कर्मचारी पिंटू तिवारी (36) बृहस्पतिवार दोपहर मद्दूपुर उमरवल गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर फॉल्ट सुधारते वक्त करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




पिंटू तिवारी मच्छरीय फीडर से जुड़ी आपूर्ति की मरम्मत में लगा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह उमरवल गांव में खंभे पर चढ़ा और ट्रांसफार्मर की खराबी सुधारने में जुट गया। अचानक करंट बहाल होते ही वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में ग्रामीण उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों के अनुसार झुलसा श्रमिक अभी खतरे से बाहर है, लेकिन निगरानी में रखा गया है।



ग्रामीणों ने बताया कि शटडाउन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वह खंभे पर चढ़ा था, फिर भी आपूर्ति कैसे चालू हो गई, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। अवर अभियंता राम रतन प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विस्तृत विवरण उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। फिलहाल झुलसे कर्मी की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें