फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संविदा एएनएम ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह को ज्ञापन सौंपती एएनएम। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर संविदा एएनएम ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन सामूहिक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


एएनएम ने अनुभव और वरीयता के आधार पर संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग की। 45 वर्ष से अधिक उम्र की कर्मियों को नियमित पदों पर नियुक्ति में आयु सीमा से छूट देने की मांग भी रखी। समान कार्य-समान वेतन लागू करने और व्यवस्था लागू होने तक मूल मानदेय 12 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।

एएनएम ने एनएचएम से हटाकर महानिदेशक परिवार कल्याण विभाग के अधीन करने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी की। जनपद स्थानांतरण, कैशलेस उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड, बीमा, चाइल्ड केयर लीव, महंगाई भत्ता, अवकाश और ग्रेड पे की सुविधा देने की मांग उठाई। समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए एएनएम प्रतिनिधियों को शामिल कर उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग की गई।
विज्ञापन


एएनएम ने बताया कि दो सितंबर से ईको गार्डन समेत कई जिलों में सीएमओ कार्यालय, सीएचसी और पीएचसी में धरना चल रहा है। आंदोलन के समर्थन में अमेठी में भी शांतिपूर्ण धरना और कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर सुजाता सिंह, शिवांगी सिंह, पुष्पा, अर्चना राय, सीमा सिंह, प्रियंका, पूजा तिवारी, अनुराधा, अनीता, प्रतिमा शुक्ला और सोनाक्षी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें