फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संपर्क मार्ग कराया जाएगा दुरुस्त, मिलेगी राहत

Wed, 08 Jan 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना ब्लॉक के पलिया पूरब स्थित जोगीबीरन से रेलवे लाइन तक संपर्क मार्ग पर जल्द ही लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए जिला पंचायत ने मार्ग की मरम्मत कराने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन




मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र में पलिया पूरब स्थित जोगीबीरन से रेलवे लाइन तक संपर्क मार्ग जर्जर हो गया है। इस मार्ग से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बदहाल होने से आए दिन लोग चोटिल हो जा रहे हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय जिला पंचायत सदस्य ने गत दिनों जिला पंचायत की बैठक में मुद्दा उठाते हुए मार्ग का लेपन कार्य करवाने का प्रस्ताव दिया।


डीडीसी के प्रस्ताव पर जिला पंचायत ने सर्वे करवाते हुए अनुमानित आगणन तैयार किया, जिसे बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल गई। बोर्ड ने धनराशि जारी करते हुए ठेकेदार भी नामित कर दिया है, जिसमें लेपन कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्ग की मरम्मत होने के बाद करीब आठ हजार लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




मानक के अनुसार पूरा होगा प्रस्तावित कार्य
अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में दो माह में प्रस्तावित कार्य पूरा कराया जाएगा। बताया कि निर्माण कार्य में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग करने या समय से काम पूरा नहीं करने पर नामित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें