फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह से आठ घंटे की कटौती से उपभोक्ता बेहाल

Sun, 26 Jul 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजारशुकुल के कठोरा में 33केवीए लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। निर्धारित रोस्टर के बावजूद शनिवार को जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी रही। रातभर ट्रिपिंग, लोकल फॉल्ट और 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन के कारण कई उपकेंद्रों से होने वाली सप्लाई छह से आठ घंटे तक बाधित रही। ऐसे में उमस भरी गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को पेयजल संकट से लेकर अन्य परेशानी उठाना पड़ी। बिजली की आवाजाही का असर धान की रोपाई और सिंचाई पर भी पड़ने से किसानों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




गौरीगंज पावर हाउस से शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जो करीब एक घंटे बाद बहाल हुई। इसके बाद पूरी रात ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। शनिवार सुबह भी शहर के कई मोहल्लों में बिजली नहीं रही, जिससे लोगों को पानी भरने और दैनिक कार्य निपटाने में काफी परेशानी उठाना पड़ी। करपिया उपकेंद्र से रात में चार बार बिजली बाधित हुई। भोर 4:00 बजे ठप हुई आपूर्ति सुबह 10:35 बजे बहाल हो सकी। शुकुलपुर उपकेंद्र की बिजली शुक्रवार शाम 5:54 बजे चली गई और रात 10:36 बजे आपूर्ति बहाल हुई।

विभाग के अनुसार धौरहरा फीडर की 11 केवी लाइन पर बांस गिरने से यह समस्या हुई। करनाईपुर क्षेत्र की बिजली रात 8:20 बजे बाधित हुई और 11:40 बजे बहाल हुई। इसके बाद भोर 4:00 बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई, जो सुबह 10:40 बजे चालू हो सकी। मुसाफिरखाना उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भोर 4:20 बजे गुल हुई बिजली सुबह 10:17 बजे बहाल हुई इसी तरह जगदीशपुर, भादर, मऊ, पनियार, जामों, बेनीपुर, अमेठी, जायस, तिलोई और सेमरौता उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी रात और दिन मिलाकर करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


बार-बार ट्रिपिंग के कारण घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए। किसानों ने बताया कि समय पर बिजली नहीं मिलने से धान की रोपाई और सिंचाई का कार्य प्रभावित हुआ। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कोई अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। लोकल फॉल्ट अथवा लाइन में खराबी आने पर मरम्मत कार्य के लिए ही कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई बंद करना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें