जन आरोग्य मेला
सुबह 10:00 बजे। गौरीगंज के सैंठा सहित जिले के 13 पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन होगा।
जागरूकता कार्यक्रम
सुबह 10:00 बजे। भादर के बासदेवपुर गांव में भू-जल सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा।
सुबह 10:00 बजे। गौरीगंज के सरायभागमानी गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत होगा जागरूकता कार्यक्रम।
किसान गोष्ठी
सुबह 10:00 बजे। बाजारशुकुल के विशंभरपट्टी गांव में आयोजित होगी किसान गोष्ठी।
शिविर
सुबह 10:00 बजे। बिजली बकाया जमा कराने के लिए सभी उपकेंद्रों पर लगाए जाएंगे शिविर।
सुबह 10:00 बजे। तिलोई के रमईपुर गांव में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी।
सुबह 11:00 बजे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेमरौता उपकेंद्र में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।