फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 730 कोटेदारों को मिली ई-वेइंग मशीन

Mon, 08 Apr 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के राशन विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन से जुड़े तौल कांटे वितरित किए गए है। विभाग को 765 तौल कांटे प्राप्त हुए, इनमें से अब तक 730 राशन विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन से जुड़े तौल कांटे वितरित कर दिए गए है। वितरण के बाद विभाग डेमो के जरिए वितरण व्यवस्था की जानकारी उपभोक्ताओं को देते हुए ई-वेइंग मशीन की सर्वर सहित अन्य तकनीकी जांच करने में जुटा है। अब तक 110 दुकानों पर लगी ई-वेइंग मशीन की जांच हो चुकी है। जांच के बाद अप्रैल माह से वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर बिना पूरा राशन दिए मशीन काम नहीं करेगी। जिला पूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने बताया कि जिले की चारों तहसील के लिए 765 तौल कांटे (ई-पॉस मशीन सहित) प्राप्त हुए है। जिसमें से 730 राशन विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन से जुड़े तौल कांटे वितरित कर दिए गए हैं।
रविवार को कुछ राशन विक्रेताओं को तौल कांटे वितरित किए गए। बताया कि मशीन वितरण के बाद डेमो के जरिए मशीन संचालित कराते हुए ई-वेइंग मशीन की सर्वर सहित अन्य तकनीकी की जांच कराई जा रही है। अब तक 110 दुकानों पर स्थापित मशीनों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को शाहगढ़ के इकसारा सहित कई दुकानों पर ड्राई रन प्रक्रिया की मदद से मशीन के क्रियाशीलता की जांच की गई है। अप्रैल में जारी होने वाले वितरण रोस्टर में मशीन से वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें