फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जल्द पूरा होगा सिंहपुर ब्लॉक में भवन का निर्माण

Tue, 04 Feb 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जर्जर हो चुके सिंहपुर ब्लॉक कार्यालय आवासीय व अन आवासीय भवनों के निर्माण में अब धन की कमी बाधा नहीं बनेगी। 4.66 करोड़ रुपये निर्माणाधीन भवन के लिए शासन ने दूसरी किस्त जारी कर दी है। धनराशि जारी होने के बाद निर्माण कार्य को गति मिलेगी।
विज्ञापन



सिंहपुर ब्लॉक में अरसा पूर्व बने ब्लॉक कार्यालय भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। जिला स्तर से इन भवनों को कंडम घोषित करते हुए जर्जर भवनों को गिराकर नया कार्यालय भवन बनाए जाने का प्रस्ताव को शासन ने वर्ष 2021 में स्वीकृत प्रदान की थी। शासन की ओर से पिछले दिनों तीनों ब्लॉक कार्यालयों पर नया भवन बनाने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देते हुए कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। निर्माण कार्य को मंजूरी देते हुए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए पहली किस्त के रूप में दो करोड़ 33 लाख रुपये जारी किए गए थे।

धनराशि जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से मृदा परीक्षण कराकर ले-आउट प्लान स्वीकृति करवाते हुए निर्माण शुरू करवाया गया, लेकिन निर्माण के लिए अवमुक्त धनराशि समाप्त होने के बाद कार्य की गति धीमी हो गई। निर्माण कार्य को समय से पूरा करवाने के लिए कार्यदायी संस्था की मांग पर शासन ने दूसरी किस्त भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये जारी कर दिए।
विज्ञापन



धनराशि जारी होने के बाद निर्माण कार्य को गति मिलेगी, नया भवन बनने से कार्यालय संचालन के लिए पर्याप्त कक्ष के साथ ही मीटिंग हाल आदि होने से सहूलियत मिलेगी। आवासीय भवन बनने से ब्लॉक पर कार्यरत कर्मियों को मुख्यालय पर रहने के लिए भी सहूलियत मिलेगी।




भवन निर्माण के बाद मिलेगी सहूलियत
डीडीओ वीरभान सिंह ने बताया कि शासन से दूसरी किस्त जारी हो चुकी है। निर्माण कार्य समय से मानक के अनुसार पूरा करवाते हुए भवन हैंडओवर लेकर नए भवन में कार्यालय का संचालन किया जाएगा। आवासीय भवन बनने से कर्मियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें