फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 20 दिनों से पुल का निर्माण बंद, लोगों में नाराजगी

Wed, 07 Feb 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल(अमेठी)। गोमती नदी पर बन रहा पुल का निर्माण चार साल में भी पूरा नहीं हो सका है। यहां की करीब 35 हजार आबादी आवागमन को लेकर परेशान हैं। करीब 20 दिन से निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बाजार शुकुल के पाली गांव से गुजरने वाली गोमती नदी के घाट पर चार वर्ष पहले 1167.73 लाख रुपये से पुल का निर्माण शुरू हुआ। अभी तक कार्य अधूरा है। यहां के लोगों को 15 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। इसमें रोजाना कई ऐसे यात्री भी होते हैं, जिन्हें अयोध्या दर्शन के लिए जाना होता है।
विज्ञापन

इस समस्या से पूरे बोधी, समदा, पूरे सूचित, बढ़इन का पुरवा, पूरे काबरियन व पूरे कुर्मी समेत 25 से अधिक गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को भी 15 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। जेई अंकित सिंह ने बताया कि ठंड से मजदूर नहीं आ रहे हैं। दोबारा बुलाया गया है, जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। मार्च के अंत तक सेतु निर्माण कार्य को पूरा कराते हुए लोगों को आवागमन में सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें