अमेठी सिटी। मदरसा बोर्ड की परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर होगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले के कुल 40 मदरसों में 2018 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जोकि मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल की परीक्षा देंगे। मदरसा बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। 13 से 21 फरवरी तक परीक्षा संपन्न करवाई जाएगी। मंगलवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
सुमित,यात्री
सुमित,यात्री
सुमित,यात्री
सुमित,यात्री