फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मूंगताल ड्रेन पर पुल का निर्माण शुरू

Wed, 20 May 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बहादुरपुर क्षेत्र में लंबे समय से उठ रही मूंगताल ड्रेन पर पुल निर्माण की मांग पूरी होती दिखाई दे रही है। मंगलवार को राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। लोगों ने पुल निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए राज्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन




करीब 1.86 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के साथ पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य भी कराए जाएंगे। पुल बनने से पूरे उदवत, बरडी, फेरी का पूर्वा, सराय महेशा, उमरी, रूहशाह का पूर्वा, मोहना बाराखां, परिवार फरीदपुर और सिंघारिया समेत दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से पुल न होने के कारण किसानों, व्यापारियों और तहसील जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।


पुल निर्माण शुरू होने से अब ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। किसानों ने बताया कि पुल बनने से फसल बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और गांवों का संपर्क बेहतर होगा। अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा कराया जाएगा। गुणवत्ता के साथ पुल और पहुंच मार्ग तैयार किए जाएंगे, जिससे लोगों को स्थायी राहत मिल सके। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख बहादुरपुर रमेश सिंह, पूर्व प्रमुख तिलोई मुन्ना सिंह शाहिद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें