फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आरक्षी ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

Mon, 18 Mar 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रक्त दान करता सिपाही
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। मुसाफिरखाना सीओ कार्यालय में तैनात आरक्षी मोहित गुर्जर ने एक गर्भवती महिला को आधी रात रक्तदान कर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

बाजारशुकुल थाना क्षेत्र की इफ्फत बानो पत्नी राजा को डिलीवरी के चलते शनिवार की रात रक्त की जरूरी पड़ी। राजा ने पत्नी को बचाने के लिए अपनी कई करीबियों के पास फोन करके कोशिश की, लेकिन रक्तदाता नहीं मिले। राजा ने किसी तरह मुसाफिरखाना सीओ कार्यालय में तैनात आरक्षी मोहित गुर्जर से संपर्क कर अपनी समस्या बताई। मोहित गुर्जर ब्लड की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। अपने परिवार व सीओ मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह से इजाजत ली। इसके बाद आरक्षी मोहित, दीपक यादव व शुभम चौधरी करीब 35 किमी की दूरी तय कर कमरौली स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे। उसके बाद सूर्या हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में जाकर आधी रात में आरक्षी मोहित गुर्जर ने रक्तदान किया। इस पर पीड़ित परिवार ने आरक्षी व पूरी यूपी पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

अमरोहा के मिलक बिकनी गांव निवासी आरक्षी मोहित गुर्जर समाजसेवा के लिए कई बार सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड 2023 व राष्ट्रीय सेव द ह्यूमिनिटी अवार्ड 2023, अंतरराष्ट्रीय रक्त क्रांति 2023 और अयोध्या कला महाकुंभ में स्वदेश रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें