फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिना वजह मरीजों को रेफर न करें डॉक्टर

Mon, 18 Mar 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। डीएम निशा अनंत ने रविवार को सीएचसी जगदीशपुर और ट्राॅमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में मौजूद सुविधाओं व दवा का सत्यापन करने के बाद डॉक्टरों को साफ तौर पर कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार करें। अनावश्यक रूप से मरीजों को रेफर करने की प्रथा पर अंकुश लगाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।डीएम निशा अनंत ने निरीक्षण के दौरान जगदीशपुर व ट्राॅमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, मेडिकल स्टोर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। वहां सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध मिलीं। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यदि कोई दवा सीएचसी पर उपलब्ध नहीं है, तो उसे जिला मुख्यालय से मंगवा लिया जाए। जितने भी मरीज सीएचसी पर इलाज कराने आ रहे हैं, यदि उनका आयुष्मान कार्ड बना है तो उनका इलाज उसी कैटेगरी में किया जाए। स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि किसी भी बच्चे की मृत्यु इलाज के अभाव में नहीं होनी चाहिए, यदि उनकी स्थिति गंभीर हो रही है तो जिला अस्पताल भेज दिया जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह सहित अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें