फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कानून व्यवस्था पर बिफरे कांग्रेसी, प्रदर्शन

Thu, 11 Jan 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महिला अपराध व बदहाल कानून व्यवस्था से खफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधिक मामलों पर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में वाराणसी में छात्रा से हुई दुष्कर्म की घटना के मामले पर सवाल उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को इस मामले में माफी मांगने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर अनिल सिंह, डॉ नरेंद्र मिश्र, देवेंद्र सिंह, पंकज मिश्रा, सुनील कुमार, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम् सिंह, दयाराम सोनी,राम बरन कश्यप , अशोक शुक्ला,सर्वेश सिंह,राम प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें