अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। 24 घंटे प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए अलर्ट डिवाइस भी लगाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है। 22 फरवरी से नौ मार्च के बीच जिले में 83 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा होनी है। इन परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाए जा रहे हैं। प्रश्नपत्रों को रखने के लिए डबल लॉक वाली आलमारी का प्रयोग किया जाएगा। आलमारी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगी। स्ट्रांग रूम के बाहर लॉग बुक रखी जाएगी। हर आने जाने का विवरण दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे संचालित रहेंगे।
स्ट्रांग रूम में अलर्ट डिवाइस लगाई जाएगी, जिससे किसी व्यक्ति के प्रवेश करने पर डिवाइस अलर्ट कर सके। केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर की साफ-सफाई आदि व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए परीक्षा केंद्रों पर बिजली, जनरेटर, इनवर्टर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
इनसेट
प्रधानाचार्यों की बैठक आज
डीआईओएस कार्यालय में बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाई गई। बैठक में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
वर्जन
हो रही तैयारी
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि सचिव की ओर से जारी परीक्षा से जुड़े निर्देश से सभी प्रधानाचार्यों को अवगत कराया जा चुका है। प्रश्नपत्र सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार करपे को कहा गया है। कॉलेजों में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को जिला स्तर पर मॉनीटरिंग से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। माॅनीटरिंग सेल से नियमित निगरानी की जाएगी।