फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा रैली

Sun, 26 Jan 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सिंहपुर ब्लॉक में तिरंगा रैली निकालते कांग्रेस के कार्यकर्ता। -पार्टी सूत्र
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के पन्हौना गांव से कांग्रेसियों ने तिरंगा रैली निकाली। ब्लॉक अध्यक्ष सिंहपुर चंद्रमोहन तिवारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन




युवा नेता अभिषेक अग्निहोत्री एवं जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में रैली पन्हौना गांव से निकलकर अहोरवा भवानी चौराहा होते हुए रुकुनपुर गांव से पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। रैली में शामिल सभी लोगों को सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी। बाइक रैली में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। रैली में पूर्व प्रधान अशोक सैनी, विनय रावत, अभिषेक अग्निहोत्री, गोपी बाजपेई, चंद्र मोहन तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, तवरेज आलम, रवि बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें