फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तिरंगी छटा बिखेर रहे बाजार, छाया देशभक्ति का खुमार

Sun, 26 Jan 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गणतंत्र दिवस पर शहर के बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहे, सरकारी व निजी भवन लाल, सफेद व हरे रंग की तिरंगी छटा बिखेर रहे हैं। स्कूल कॉलेजों व सरकारी कार्यालयों में रविवार को गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम दौर में है।
विज्ञापन



बाजारों में सजी हुई दुकानों पर तिरंगे के साथ ही पट्टी, बैज, टोपी, बैंड, स्टीकर, तिरंगा झंडे और तिरंगे पटका की मौजूदगी सभी में देशभक्ति का खुमार जगा रही है। बच्चों से लेकर बड़े तक गणतंत्र दिवस से जुड़ी सामग्री की खरीद में जुटे हैं। तिरंगे रंग में रंगे बाजारों में नए लुक एवं आकर्षक डिजाइन वाले छोटे बड़े झंडों की भरमार है। इसके साथ ही तिरंगे रंग का बैज, गुब्बारे और फ्रेंडशिप बैंड, टी-शर्ट साफा भी लोगों को खूब भा रहा है। सुखद बात यह है कि बाजारों से प्लास्टिक के झंडे काफी हद तक गायब हैं।


तिरंगा पगड़ी बनी लोगों की खास पसंद
गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के हर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें बच्चे सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते है। ऐसे में बच्चे अपने कार्यक्रमों के लिए तिरंगा टोपी, तिरंगा पट्टियों की भी खरीदारी कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस से जुड़ी सामग्री बेचने वाले दुकानदार शिव बहादुर पांडेय व राकेश कुमार ने बताया कि इस बार बाजार में आई तिरंगा पगड़ी को युवा खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन





भवनों पर रोशनी, गूंज रहे देशभक्ति के तराने
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर की सरकारी इमारतें हरी, लाल व सफेद रंग के बिजली के बल्बों की रोशनी सजधज कर जगमगा रही हैं। प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति के तराने लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर रहे हैं। शहर स्थित नवीन कलेक्ट्रेट भवन, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, नगर पालिका व विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों को खास तौर पर तिरंगे रंग की रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें