फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस

Mon, 15 Jan 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मणिपुर से निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में रविवार की देरशाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज शहर में मशाल जुलूस निकाल समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे-बाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को मणिपुर से शुरू हुई। मणिपुर से शुरू हुई यात्रा 67 दिन तक चलेगी। यात्रा 6700 किलोमीटर तक की है। राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से शुरू की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में रविवार देर शाम गौरीगंज शहर में कांग्रेसियों ने मशाल जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथ में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन

जुलूस बस स्टॉप गौरीगंज, कोतवाली, फल मंडी होते हुए सैठा चौराहे से पुन: कांग्रेस कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। जुलूस में फरहान वारसी, सुनील सिंह, शुभम सिंह, राजू ओझा, सर्वेश सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें