फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कांग्रेसियों ने रैली निकाल किया प्रदर्शन

Sat, 22 Mar 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। -पार्टी सूत्र
विज्ञापन
अमेठी। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी नहीं मिलने पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने रैली निकालकर तहसील में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन



शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सुबह किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी व सूचना का अधिकार टास्क फोर्स लोकसभा प्रभारी विजय कुमार सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान लगातार परेशान हैं। वह सरकारी कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। लोगों को जनसूचना तक नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सूचना नहीं दी गई तो संगठन तहसील में अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होगा।


विजय कुमार सिंह ने कहा कि 400 से अधिक बार जनसूचना मांगी गई, मगर अभी तक सूचना नहीं दी गई। पांच मार्च को भी तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। संबंधित विभाग टालमटोल कर रहा है। इस दौरान रामलाल, अशोक, बीना मनोरमा, जय बहादुर यादव, रूबी, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें