कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि गांधी परिवार ने अमेठी को एक पहचान दी। उसी के कारण आज हर किसी की ज़ुबान पर अमेठी का नाम है। अब अमेठी की पहचान बचाने के लिए कांग्रेसियों को एकजुट होना होगा।
गौरीगंज विधानसभा के ब्लॉक संगठनात्मक बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि अमेठी क्षेत्र से बड़ा पुराना रिश्ता रहा है। लगभग 43 वर्षों से इसका निर्वहन कर रहा हूं। आप सबके साथ रहा। देखा कि अमेठी में भारत रत्न राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी जी कितने बड़े-बड़े कार्य किये हैं।
अभी दो दिन पहले गौरीगंज में कांग्रेस साथियों की गाड़ियों के शीशे तोड़े गये, कुछ लोग घायल घायल हुए। अमेठी कभी ऐसी नहीं थी, जनप्रतिनिधि से पूछने और बात करने का अधिकार सभी को है। प्रधानमंत्री ही जब गरीबों के बारे में नहीं सोचते तो उनके सांसद और मंत्री से जनता क्या अपेक्षा रखेगी।