फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने घर-घर जाकर किसानों से भरवाया फार्म

विज्ञापन
मुसाफिरखाना : लोगों से फॉर्म भराते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसी इन दिनों विधानसभा स्तर पर किसान जन जागरण अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता किसानों के घर जाकर उन्हें मोदी सरकार की विफलताओं से रू-ब-रू कराने के साथ उनका फार्म भरा रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी इन दिनों केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही किसानों की उपेक्षा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी किसान जन जागरण अभियान के तहत किसानों के घर जाकर उनसे सरकारों की ओर से की जा रही उपेक्षा की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इस दौरान कार्यकर्ता किसानों से एक फार्म भी भरा रहे हैं।
इसी क्रम में शनिवार को गौरीगंज, अमेठी व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर किसानों से किसान संकल्प पत्र भरवाने का काम किया। इस दौरान कार्यकर्ता किसानों को बता रहे हैं कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है, लेकिन किसानों की फसलें मवेशी चट कर आय को जीरो कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली व गैस के दामों में बढ़ोतरी से किसानों की कमर टूट रही है। किसानों की समस्या जानने के लिए ही यह कार्यक्रम कांग्रेस की ओर से चलाए जाने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें