फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मणिपुर हिंसा पर कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पोस्टर

Sun, 23 Jul 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पीएम का पोस्टर फूंकते कांग्रेसी
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी) : मणिपुर हिंसा को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज के सामने एक दिन का उपवास रखा। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पोस्टर फूंकने के प्रयास में पुलिस से छीनाझपटी हुई। इस दौरान अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जलाकर गुस्से का इजहार किया। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय के सामने एक दिन का उपवास रखा। जिलाध्यक्ष ने कहाकि केंद्र सरकार का सबसे बड़ा झूठा जुमला बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ है।
विज्ञापन

मणिपुर जल रहा है। तभी युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने प्रधानमंत्री का पोस्टर जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो कार्यकर्ता छीनाझपटी करने लगे। वहां मौजूद अन्य कांग्रेसियों ने पुलिस को व्यस्त देख प्रधानमंत्री का पोस्टर फूंक दिया। उपवास में पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, महामंत्री व मीडिया प्रभारी अनिल सिंह, जायस नगरपालिका अध्यक्ष मनीषा, नरसिंह बहादुर सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, रामबरन कश्यप, मो. मतीन, राकेश मिश्रा, सुनील सिंह, शत्रुघ्र सिंह, मो. रऊफ, किरन देवी, ममता पांडेय, धर्मराज बहेलिया, सर्वेश सिंह, कुलवंत सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सहित तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।

सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च
अमेठी। मणिपुर कांड को लेकर शनिवार की शाम को सपा नेताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष रामउदित यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं से हुई दरिंदगी अत्यंत दुखद शर्मनाक व दिल को दहलाने वाली घटना है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाय। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें