फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पत्रकारों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर भड़के कांग्रेसी

Sat, 07 Oct 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दिल्ली में पत्रकारों के खिलाफ हुई कार्यवाही को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को अपनी आवाज बुलंद की। कलेक्ट्रेट में तहसीलदार को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के मार्गदर्शन में जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा एक न्यूज वेबसाइट के संस्थापक और प्रधान संपादक सहित इससे जुड़े पत्रकारों के घरों पर छापा मारा। कांग्रेसियों ने सरकार के इशारे पर पत्रकारों पर की जा रही कार्रवाई को तुरंत बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रवक्ता डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अरुण मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेनानी, जिला सचिव अर्जुन मौर्या, जगन्नाथ यादव, कमलेश पांडेय, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें