अमेठी। संग्रामपुर थाने के बदलापुर गांव निवासी रुबी यादव बृहस्पतिवार को कस्बे में कोचिंग पढ़ने गई थी। शाम का घर वापस जाते समय अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश अचानक पहुंचे और उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़िता ने सूचना अमेठी कोतवाली में दी। सूचना के बाद पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। संवाद