फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विधानसभाओं में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : सांसद

Wed, 24 Dec 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सभी विधानसभाओं में कांग्रेस मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी। गड़बड़ी नहीं हुई तो ग्राम पंचायतों में कांग्रेस के सबसे अधिक जनप्रतिनिधि चुनाव जीतेंगे। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्णय अंतिम होगा। यह बात कांग्रेसी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कही। वह मंगलवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने एसआईआर कार्यक्रम को लेकर कहा कि बूथवार तैनात पार्टी के बीएलए अनुपस्थित, शिफ्टेड व अन्य मतदाताओं की मिली एएसडी सूची का सत्यापन कर रहे हैं। कई मामले ऐसे आए हैं कि परिवार के सदस्यों का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया था। संबंधित बीएलए की शिकायत पर उसे सही करवाया गया। कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से की जा रही है। विधानसभा में पार्टी के साथ निष्ठा से काम करने वालों को ही टिकट के लिए प्रमोट किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी हुई अनंतिम सूची की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार व सत्ताधारी दल चुनाव में तमाम हथकंडे अपनाते हैं। कहीं परचा खारिज करवाते हैं तो कहीं मतदान में गड़बड़ी कराकर चुनाव जीतते हैं। कहा कि सरकार पारदर्शी चुनाव कराए तो जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत में कांग्रेस के सर्वाधिक प्रतिनिधि चुनाव जीतकर आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनें अभी तक शुरू नहीं हुई। एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जिले में होना चाहिए। बताया कि ऊंचाहार-अमेठी-शाहगंज रेल परियोजना कांग्रेस की महत्वाकांक्षी परियोजना थी।
सुनीं जनता की समस्याएं
कांग्रेस कार्यालय में सांसद ने लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित भी किया। उन्होंने एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक कर एएसडी सूची में शामिल हुए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए भी कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, अनिल सिंह, धर्मेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप का मुद्दा बेहद संवेदनशील है। यह सीधे जनता से जुड़ा है। सरकार इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाए और पार्टी से हटकर इसकी निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। करे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मुद्दे पर दिए गए बयान पर कहा कि इस तरह की भाषा उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें