फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने तिलोई व भादर में निकाली यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जन संदेश यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलोई व अमेठी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में यात्रा निकाल किसानों को जागरूक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर इन दिनों कार्यकर्ता जन संदेश यात्रा निकालकर किसानों को जागरूक करने में जुटे हैं। सोमवार को शुरू हुए इस त्रिदिवसीय अभियान के दूसरे दिन पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में तिलोई विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकली।
साथ ही अमेठी विधानसभा क्षेत्र में भादर ब्लॉक क्षेत्र के पीपरपुर गांव स्थित आसलदेव इंटर कॉलेज से भेंवई, गोपालपुर होते हुए बरियारशाह में सभा के रूप में तब्दील हो गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सिंघल ने कहा कि जनसंदेश पदयात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उतसाहित करने के अलावा जन-जन के कल्याण की भावना भरेगा। इस मौके पर डॉ. शत्रुघ्न सिंह, राजीव सिंह, डॉ. नरेंद्र मिश्र व अरविंद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें