फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरासत दर्ज करने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए शासन के निर्देश पर मंगलवार को नोडल अधिकारी ने गन्ना तौल केंद्र के साथ मवई धाम में चौपाल लगाई। चौपाल में किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए वरासत अभियान की हकीकत परखी तो क्रय केंद्र पर बिक्री व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले की नोडल अधिकारी मोनिका एस गर्ग ने अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को मवई गांव में चौपाल लगाई। चौपाल में नोडल अधिकारी ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन व आत्मा समेत कई योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे संवाद के जरिए उनकी परेशानी सुनी।
चौपाल के दौरान नोडल अधिकारी ने विशेष अभियान निर्विवाद उत्तराधिकार (वरासत) खतौनी में अंकन की जानकारी लेते हुए चौपाल में उजागार हुई किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। चौपाल कबऋ बाद नोडल अधिकारी टिकरी स्थित गन्ना तौल क्रय केंद्र टिकरी पहुंची।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर नोडल अधिकारी ने मौजूद अभिलेखों एवं पंजिकाओं का निरीक्षण करते हुए किसानों से वार्ता कर फीड बैक लिया। निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को क्रय केंद्र पर किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई भी परेशानी नहीं हो तथा समय से भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
नोडल अधिकारी ने अफसरों को परेशानी का त्वरित निस्तारण करने के साथ अभियान में मृतक किसानों के उत्तराधिकारियों को खतौनी में अंकन करने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नोडल अफसर के साथ एडीएम वंदिता श्रीवास्त व एसडीएम संजीव कुमार मौर्य समेत सभी जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें