फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च

Fri, 09 Oct 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में पदयात्रा निकलते कांग्रेस पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने जिले के अमेठी, गौरीगंज, तिलोई और जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न ब्लॉकों में पैदल मार्च निकालकर चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए और नारेबाजी की। 
विज्ञापन


अमेठी कस्बे में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से राजीव गांधी तिराहा होते हुए तहसील मार्ग तक अध्यक्ष महावीर कोरी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेस नेता डॉ. देवमणि तिवारी ने कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से गलत तरीके से नहीं हटना चाहिए।

उन्होंने मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हुए कहा कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी का जनजागरूकता अभियान जारी रहेगा। इस दौरान डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. नरेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र शुक्ल, आशीष शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भेटुआ में अध्यक्ष अजीत यादव की अगुवाई में हारीपुर बाजार, संग्रामपुर में अध्यक्ष बृजेश मिश्र के नेतृत्व में कोलवा से ठेंगहा बाजार स्थित हनुमान मंदिर और जामों में अध्यक्ष राममनोहर सरोज की अगुवाई में कार्यालय से शंकर बूढ़े बाबा मंदिर तक मार्च निकाला गया। ब्लॉक भादर के ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा से भादर तिराहे तक ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मुन्ना सिंह त्रिसुंडी की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने मार्च निकाला।


तिलोई विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर में अध्यक्ष चंद्रमोहन तिवारी, तिलोई में काशी प्रसाद और बहादुरपुर में अध्यक्ष मोहम्मद रऊफ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजारों में पैदल मार्च किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर जनता के बीच जा रही है।
विज्ञापन

मतदाता सूची में पारदर्शिता रहना जरूरी है। गौरीगंज, जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉकों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें