फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण विरोधी हैं कांग्रेस व भाजपा : विश्वनाथ पाल

Mon, 30 Jun 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कांग्रेस और भाजपा आरक्षण विरोधी हैं। दोनों दल संविधान को पूरी तरह लागू नहीं करना चाहते हैं। ये बातें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने रविवार को मुसाफिरखाना के गुन्नौर सेक्टर में आयोजित सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में कहीं।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को 2027 में बसपा की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने 40 वर्षों तक सत्ता में रहते हुए संविधान को सही ढंग से लागू नहीं किया। जिन लोगों ने संविधान का पालन नहीं किया, वही अब उसे बचाने की बातें कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संविधान के साथ छेड़छाड़ हुई तो बसपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।


उन्होंने कहा कि साइमन कमीशन के समय जो दल बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के साथ नहीं थे, वही आज आरक्षण विरोधी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। बाबा साहब ने संविधान में अनुच्छेद 340 के माध्यम से अति पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाया। कांशीराम ने राजनीतिक चेतना का संचार किया।
विज्ञापन



सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बैकलॉग भर्ती पर रोक, ठेकेदारी में आरक्षण खत्म करने और एससी-एसटी कर्मचारियों के डिमोशन जैसे फैसले सपा की नीयत को उजागर करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। बैठक में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर पारसनाथ भारती, धर्मराज कोरी, प्रियांशु भीम, सरवन कुमार यादव, शिवराम, बद्री प्रसाद प्रजापति, अरुण कुमार, संजीव भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें