फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: देश का लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहे राहुल

Thu, 06 Apr 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। नगर क्षेत्र के कचनांव मोहल्ले में मंगलवार की रात कांग्रेस की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दर्जा प्राप्त मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने लिए नहीं बल्कि देश का लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी के सवालों से डर गई है। वे संसद में सवाल पूछकर भाजपा को बेनकाब नहीं कर सकें, इसके लिए उनकी सांसदी छीन ली और फिर उन्हें बेघर कर दिया। कहा कि कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से नहीं डरी और देश को आजादी दिला कर ही दम लिया तो भला भाजपा से क्यों डरेगी। दर्जा प्राप्त मंत्री ने कहा कि मिशन 2024 में बीजेपी की हार और कांग्रेस की जीत होगी।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामनारायण कनौजिया, राजेंद्र चौहान, लालजी निर्मल, ब्लॉक अध्यक्ष मो. रउफ, नगर अध्यक्ष दयाराम सोनी, सभासद शकील इदरीसी, अमित निर्मल, संतोष कनौजिया समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें