फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों व पुलिस में तकरार

Tue, 02 Jun 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के गोसाईगंज सुल्तानपुर गांव में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण। स्रोत: स्थानीय
विज्ञापन
अमेठी। गोसाईगंज सुल्तानपुर गांव में सोमवार को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच तकरार भी हुई। इसके बावजूद प्रशासन ने अभियान जारी रखते हुए करीब 15 बिस्वा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।
विज्ञापन



नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव और अजय सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। मुख्य मार्ग से सटी सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और विरोध करने लगे। इस दौरान राजस्व कर्मियों और पुलिस से कहासुनी भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। हालांकि अधिकारियों ने स्थिति संभालते हुए अभियान जारी रखा।


प्रशासन के अनुसार सरकारी भूमि पर 12 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। कई स्थानों पर छप्पर और अस्थायी निर्माण भी किए गए थे। टीम ने सभी कब्जे हटवाकर भूमि को खाली कराया। अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई तकरार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती हैं।
विज्ञापन



नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में भूमि सरकारी दर्ज है। जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि विवाद कर रहे कुछ लोगों को थाने लाकर समझाया गया था। बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें