फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी के निधन पर शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर निवासी लोकतंत्र सेनानी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उनके घर नेताओं व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों का तांता लग गया। शनिवार सुबह उनका शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पंचायत के मोहल्ला कटरा राजा हिम्मत सिंह निवासी रामनेवाज अग्रवाल (80) इमरजेंसी के दौरान वर्ष 1975 में जेल में निरुद्ध थे। वर्ष 2006 में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा देते हुए पेंशन शुरू की थी।
शुक्रवार रात लोकतंत्र सेनानी राम नेवाज अग्रवाल का निधन हो गया। रामनेवाज अग्रवाल अमेठी नगर पंचायत के चेयरमैन तथा कई विद्यालयों के प्रबंधक भी रहे। लोकतंत्र सेनानी के निधन की सूचना आम होते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। शनिवार सुबह एसडीएम योगेंद्र सिंह, सीओ पीयूषकांत राय, प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर उनके घर पहुंचे और लोकतंत्र सेनानी को सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता काशी प्रसाद तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, डॉ. नरेंद्र मिश्र, भाजपा नेता राजेश अग्रहरि, वेद प्रकाश तिवारी, अनूप अग्रवाल, हरिकेश सिंह, सदाशिव पांडेय, राममूर्ति शुक्ल, शंभूनाथ शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्र, गिरिजा शंकर शुक्ल, मदनचंद्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें