फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद हुआ समझौता

Sat, 26 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जंगलरामनगर स्थित आम के बाग में पेड़ से गमछे के सहारे लटके मिले जामों के दृगपाल कटारी गांव निवासी पिंटू (24) की मौत के मामले में शुक्रवार को ठेकेदार और परिजनों के बीच समझौता हो गया। किसी पक्ष ने मामले में तहरीर नहीं दी है। इससे पहले पिंटू की पिटाई का वीडियो सामने आने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन


पिंटू का शव बुधवार को आम के पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था। इसके बाद पिंटू की पिटाई का वीडियो सामने आया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाया।

इसके बाद बृहस्पतिवार देर शाम परिजनों ने पिंटू का अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को ठेकेदार और परिजनों के बीच बातचीत हुई। दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद समझौता हो गया। मृतक के चाचा सुभाष ने बताया कि परिवार अब मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता है। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी पक्ष की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें