फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित समय सीमा में पूरा करें निर्माण कार्य : डीएम

Sat, 03 Feb 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल 50 लाख से ऊपर लागत की परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता खराब होने व लापरवाही उजागर होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियत समय पर निर्माण कार्य पूरा करते हुए भवन विभाग को हस्तांतरित करें।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम निशा अनंत ने अफसरों के साथ बैठक करते हुए परियोजना के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। डीएम ने शुक्रवार कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में 50 लाख रुपये लागत से ऊपर वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। कहा कि जिन कार्यदायी संस्था को निर्माण के लिए राशि प्राप्त हो गई है, उन परियोजनाओं का कार्य नियत समय के भीतर पूरा कराएं।
डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण में किसी भी प्रकार की शिथिलता, मानकविहीन व अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बजट की जरूरत हो उसके लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें जिससे कार्य प्रभावित न हो। जो परियोजनाएं अपूर्ण हैं उन्हें निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिया। बैठक में एएसपी हरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह, डीपीआरओ श्रीकांत यादव अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें