अमेठी सिटी। मेदन मवई में निर्मित आवास में फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुभ मुहूर्त में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सांसद आवास में लोगों की समस्या सुनेंगी। इधर, मकान बनने के बाद अब गृह प्रवेश कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जनता से किया वादा जल्द पूरा होगा। मेदन मवई गांव में सांसद स्मृति ईरानी का नया आशियाना बनकर तैयार हो गया है। फरवरी अंतिम सप्ताह में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित होगा। बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी अपने इसी नए घर से आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगी।
हालांकि, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा अपने निर्माणाधीन घर पर कई कार्यक्रमों के आयोजन किए जा चुके हैं। हाल ही में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण इसी नए घर पर हुआ था। जिसमें स्मृति ईरानी शामिल हुईं थीं।