फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशालय भेजी गई पंचायत से जुड़ी सभी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सीटों का आरक्षण जल्द शुरू किया जाएगा। पंचायतीराज विभाग की ओर से 1995 से अद्यतन तक आरक्षित सीटों तथा वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार आधार भूत आंकड़ों की फीडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

डीएम की स्वीकृति के बाद उसे निदेशालय भेज दिया गया। डीएम ने भेजी गई सूची को सभी ब्लॉक मुख्यालयों के सूचना पट पर चस्पा कराने का भी निर्देश दिया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सीटों को आरक्षित करने की कवायद जोरों पर चल रही है। पिछले दिनों निदेशक पंचायतीराज ने जिला प्रशासन से 1995 से अद्यतन तक आरक्षित सीटों तथा 2011 में हुई जातिगत जनगणना के आंकड़ों को चुनाव पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया था।
निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को इसकी जिम्मेदारी दी थी। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ इन आंकड़ों को चुनावी पोर्टल पर अपलोड कराने में जुटी थीं। अपलोडिंग कार्य पूरा होने के बाद डीपीआरओ ने डीएम से स्वीकृति लेकर सूची निदेशालय भेज दी।
विज्ञापन

डीएम ने निदेशालय भेजे गए आंकड़ों की सूची को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा कराने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि आधारभूत आंकड़ों को निदेशालय भेज दिया गया है।
बताया कि बहादुरपुर ब्लॉक की बहादुरपुर ग्राम पंचायत के तीन वार्ड नगर पालिका परिषद जायस में शामिल होने के बाद वहां के आंकड़ों में तब्दीली हुई थी। अब निदेशालय से आरक्षण प्रक्रिया का निर्देश मिलते ही नियमानुसार सीटों तथा वार्डों को आरक्षित करने का काम शुरू कराया जाएगा।
एडीओ को सूची चस्पा कराने का निर्देश
डीपीआरओ ने बताया कि निदेशालय भेजे गए आंकड़ों की सूची ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा कराने की जिम्मेदारी संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दी गई है। सभी को अपलोड की गई सूची उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें