फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह साल में शिकायत का निस्तारण नहीं

Sun, 21 Jun 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद फरियादी। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। छह साल से लगातार हर माह दो से तीन बार शिकायत करती चली आ रही हूं। घर के सामने घूर लगा दिया है। सिर्फ कागज पर ही निस्तारण कर दिया जा रहा है। गौरीगंज तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान वीररामपुर गांव निवासी शिवमती ने डीएम संजय चौहान के सामने अपनी पीड़ा रखी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन



चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा, सार्वजनिक रास्तों और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक रहीं। गौरीगंज में डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं, जबकि अमेठी में सीडीओ पूजा साहू ने जनसुनवाई की।


गौरीगंज में आयोजित समाधान दिवस में जामों के रानी का पुरवा निवासी गुड़िया ने बताया कि भूमिधरी जमीन पर तीन बार राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम पत्थर नसब की कार्रवाई कर चुकी है। ग्राम प्रधान की सह पर विपक्षी पत्थर नसब का खूंटा उखाड़ देने के साथ मारपीट कर रहे हैं। लगातार शिकायत के बावजूद निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



कुर्मी का पुरवा निवासी नीतू ने विपक्षियों पर भूमिधरी पर कब्जा करने और ससुर की कब्र खोदकर वहां कब्जा करने की शिकायत की। पूरेनाथ पंडित जामों के शिवसागर ने तालाब की सुरक्षित भूमि पर निर्माण कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।



189 शिकायतें, 15 का निस्तारण
गौरीगंज में 100 शिकायतों में सात, मुसाफिरखाना में 34 में तीन, अमेठी में 26 में एक और तिलोई में 29 शिकायतों में चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें