फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 20 बार कर चुके शिकायत, फिर भी नहीं मिला कब्जा

Sun, 22 Dec 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। हालांकि, रविवार को पीसीएस परीक्षा की तैयारियों के चलते डीएम-एसपी गौरीगंज में आयोजित दिवस में नहीं पहुंचे। ऐसे में लोगों को दिवसाधिकारी एसडीएम को अपनी पीड़ा सुनानी पड़ी। दिवस में शिकायत करने के बाद शिकायतकर्ताओं को निस्तारण का भरोसा तो मिला, लेकिन कोई संतुष्ट नजर नहीं आया। समाधान दिवस में डीएम के नहीं मिलने से उनमें निराशा दिखी।
विज्ञापन




जामो थाना क्षेत्र के अहद गांव निवासी साहब प्रसाद दिवस में शिकायत करने के बाद बाहर आए तो उनके चेहरे पर निराशा दिखी। बताया कि उनकी भूमि की पैमाइश हो चुकी है पत्थरनसब की कार्यवाही पूरी हो चुकी है, लेकिन कब्जा नहीं हट रहा है। 20 बार लगातार शिकायत कर चुके हैं। हर बार यही कहा जाता है कि टीम जाएगी, कब्जा दिलाएगी। इतना ही नहीं गांव में चक मार्ग पर कब्जे की भी शिकायत वह 17 बार कर चुके है, लेकिन उसमें भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज भी तहसीलदार ने दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया है। सोचा था कि डीएम मैडम रहेंगी, तो शायद सुनवाई हो जाए।


शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पूरे दुर्जन मिश्र किटियावां गांव की बुजुर्ग प्रेमा देवी हाथ में शिकायत का पुलिंदा लेकर समाधान दिवस में पेश हुईं। कहा कि साहब दो साल से पेंशन नहीं मिल रही है। सात बार से अधिक चक्कर लगा चुकी हूं। हर बार कहा जाता है कि बैंक खाते से आधार जोड़वाएं। बैंक खाते से आधार भी जोड़वा लिया, लेकिन पेंशन नहीं आ रही है। एसडीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को मामले की जांच करवाने को कहा।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम पर मनमानी का लगाया आरोप
गौरीगंज के पूरे बाबा का पुरवा मजरे फाजिल गांव निवासी फौजदार, अलेयार, विजय कुमार व अत्तानगर निवासी रमाकांत शिकायत के बाद निराश थे। आपस में बात कर रहे थे कि कुछ नहीं होगा। डीएम मैडम होतीं, तो शायद सुनवाई हो जाती। सभी ने ऊर्जा निगम के जिम्मेदारों पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि निगम मनमाने ढंग से बिजली का बिल भेज रहा है। विजय ने बताया कि उनका 44 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया है, तो अलेयार ने बताया कि 67 हजार रुपये बिल आया है। फौजदार ने बताया कि उनका बिल 74 हजार रुपये भेजा गया है। रमाकांत ने बताया कि उनका घरेलू कनेक्शन एक किलोवाट का है लेकिन, मीटर पांच किलोवाट का लगा दिया है। शिकायत के बाद भी जेई बिल सही नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें