फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्कूली बस और कार में भिड़ंत, उड़े परखचे

Fri, 27 Dec 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कादिल का पुरवा मजरे जुगराजपुर गांव के पास स्कूली बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।गनीमत रही कि हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग हताहत नहीं हुए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बचाव कार्य किया।
विज्ञापन




मोहनगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिलूली के ग्राम प्रधान विष्णु प्रताप सिंह बुधवार को अपनी कार से सिंहपुर की तरफ जा रहे थे। वह सेमरौता कठौरा मार्ग पर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही ग्रामांचल विद्यालय हैदरगढ़ बाराबंकी की स्कूली बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे ग्राम प्रधान बाल-बाल बच गए। वहीं, बस में बैठे बच्चों को भी चोट नहीं आई।


आसपास के लोगों ने बचाव में जुटकर सभी को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद के बाद स्कूली बच्चे अपने घर पहुंचे। इस संबंध में थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी हुई थी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था। किसी भी पक्ष से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें