फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जल्द दुरुस्त कराया जाएगा संपर्क मार्ग

Fri, 27 Dec 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जर्जर मार्ग से आवागमन में परेशानी उठा रहे इस्माइलपुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों की दुश्वारियां जल्द दूर होंगी। जर्जर संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए जिला पंचायत से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। मंजूरी संग धनराशि जारी करते हुए ठेकेदार भी नामित हो चुका है।
विज्ञापन




भादर ब्लॉक क्षेत्र में नगरडीह-इस्माइलपुर मार्ग काफी दिनों से जर्जर है। मार्ग जर्जर होेने से नगरडीह, खरगपुर, भोजई मिश्र का पुरवा, बरियारशाह, कल्याणपुर, इस्माइलपुर, अयोध्या नगर सहित कई गांवों के करीब 10 हजार ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मरम्मत नहीं होने से सड़क पूरी तरह टूट गई है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।


लोगों की परेशानी को देखते हुए पिछले दिनों जिला पंचायत की बैठक में स्थानीय डीडीसी ने यह मुद्दा उठाया था। ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए बैठक में मार्ग मरम्मत कार्य को स्वीकृति दी गई। स्वीकृति के बाद 39.61 लाख रुपये का अनुमानित आगणन (एस्टीमेट) तैयार किया। अनुमानित आगणन को जिला पंचायत से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इसके बाद निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन कर तीन माह में प्रस्तावित मार्ग मरम्मत कार्य को पूरा करवाने की कोशिश तेज हो गई है।
विज्ञापन




अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर ने बताया कि मार्ग लेपन कार्य को स्वीकृति प्रदान करने संग धनराशि भी जारी हो चुकी है। नामित ठेकेदार को अवर अभियंता की निगरानी में समय से प्रस्तावित कार्य को मानक के अनुसार पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें