फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में गिरावट

Thu, 02 Jan 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज शहर में अलाव तापते लोग।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनवरी माह शुरू होते ही ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन भर चली सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान लुढ़क गया। सुबह-शाम कोहरा और दिन में धुंध संग बादल छाने से लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ा। जिससे उनको परेशानी हुई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपट गया। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। इक्का-दुक्का वाहन ही हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। हालांकि पछुआ हवा के जोर पकड़ने से सुबह नौ बजे कोहरा छंट गया। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर 6.1 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली उत्तरी-पश्चिमी सर्द पछुआ गलन भरी सर्दी का अहसास कराती रही। शाम को बाजारों से भी रौनक कम हो गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 14 तो न्यूनतम 7.5 डिग्री तापमान रहा। मौसम में सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 90 तो न्यूनतम 69 प्रतिशत रही। बताया कि आगामी 24 घंटे बादल छाए रहने की संभावना है, वर्षा की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


ठंड में बच्चों को लेकर सतर्क रहें अभिभावक
जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक-उल्ल-जमा ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चों को लेकर अभिभावकों की सतर्कता बढ़ जाती है। जरा सी लापरवाही बरतने पर बच्चे तत्काल बीमार पड़ जाते हैं। ठंड के मौसम में सुबह के वक्त छोटे बच्चों का कान बांध कर रखें, गर्म कपड़ा पहना कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें