फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ठंड से बढ़ी सांस के मरीजों की परेशानी

Fri, 17 Oct 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड की वजह से सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस समय 15 से 20 गंभीर मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक बुजुर्ग मरीजों को दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन



सांस लेने में परेशानी से पीड़ित मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्ग व बच्चों की है। चिकित्सकों के अनुसार श्वसन नली सिकुड़ने व सीने में कफ जमा होने से मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को फिजिशियन डॉ. अमित यादव के अवकाश पर होने से फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय की ओपीडी में मरीजों की अधिक भीड़ रही। ओपीडी में करीब 190 मरीज पहुंचे। इनमें 70 से अधिक बुजुर्ग व अन्य मरीज सांस की समस्या से पीड़ित रहे। चिकित्सक ने बताया कि 15 से 20 मरीज गंभीर मिले। मरीजों को दवा देने संग इनहेलर का उपयोग करने की सलाह दी गई।



बुजुर्ग रामकुमार, कमला प्रसाद, रामसरन और इंद्रावती ने बताया कि ठंड के कारण सुबह और रात में सांस लेने में परेशानी हो रही है। चिकित्सक को दिखाया है। उन्होंने दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि ठंड के कारण ओपीडी में खांसी व जुकाम के मरीज आ रहे हैं। बुजुर्गों में उम्र के हिसाब से ठंड के कारण कुछ मरीजों में सांस की परेशानी बढ़ जाती है। इस मौसम में गर्म पानी पीने संग दिक्कत होने पर भाप लें। बताया कि नियमित इनहेलर का प्रयोग करने वाले मरीज ज्यादा सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें