फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ...सीएमओ ने बीच रास्ते में एंबुलेंस रोक जांची व्यवस्था

Sun, 09 Jun 2024 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शनिवार को जांच के दौरान एंबुलेंस वाहन में मिली कमी को दूर करने की बात कहते हुए सीएमओ ने लू से बचाव व प्राथमिक उपचार किट की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने शनिवार को गौरीगंज से अमेठी जा रही एंबुलेंस को रुकवाकर जांच की। जांच के दौरान वाहन पर कोई मरीज नहीं मिला। बताया कि अस्पताल में मरीज छोड़ कर प्वाइंट पर जा रहे हैं। थर्मा कोल, बॉक्स, आइसपैक, तोलिया एवम अन्य उपकरण दवा आदि की हकीकत देखते हुए एसी चालू करवाकर जांच की।
विज्ञापन

सीएमओ ने चालक व ईएमटी से कहा कि गर्मी के मौसम में मरीजों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सुविधाओं की कोई कमी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। सीएमओ ने कहा कि यदि एंबुलेंस में मरीजों को परेशानी हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें