फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जांच में फर्जी निकला महिला की मौत का मामला

Sun, 09 Jun 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
एक्स पर की गई पोस्ट
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सोशल मीडिया शनिवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने एक महिला की मौत की खबर वायरल होने से हड़कंप मच गया। जांच में किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। सोशल साइट एक्स पर चल रहे बाबा बनारस के नाम वाले एकाउंट की एक पोस्ट वायरल हुई।
विज्ञापन


दर्शाया गया कि हर माह खाते में खटाखट वाली योजना के लिए एक महिला अमेठी कांग्रेस कार्यालय फॉर्म जमा करने गई थी। कार्यालय के सामने ही महिला की मौत हो गई। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। हालांकि ऐसे किसी भी वायरल वीडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में ऐसी कोई महिला न तो उपचार कराने पहुंची है और न ही मौत हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट की गई है। ऐसा कोई मामला नहीं है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि गौरीगंज थाना क्षेत्र में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें