अमेठी। तैनाती स्थल पर ही चिकित्सकों के निवास करने के निर्देश का सच जानने के लिए सोमवार की रात करीब 12 बजे सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। स्टाफ मौजूद मिलने के बाद मरीजों से संवाद किया। सीएमओ ने सीएचसी शाहगढ़ व जामो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं की उपलब्धता व स्टाफ की जांच की गई। सीएमओ ने मरीजों को दी जा रही दवाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि मरीजों के इलाज में कोई समस्या न आने दी जाए। सीएमओ ने एसीएमओ स्तर के अधिकारियों को भ्रमण करके स्वास्थ्य सेवाओं का सत्यापन करके रिपोर्ट देने को कहा है।