फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भूमि विवाद में चलीं लाठियां, आठ घायल

Tue, 16 Jun 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। पूरे दुनिया पाली गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इसमें महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



शकुंतला ने आरोप लगाया कि उनके परिवार की भूमि पर चारदीवारी बनाकर गेट लगाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के अशोक कुमार चौहान और उनके परिवार के लोग वहां पहुंच गए। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह, उनकी बहू दर्शना और देवरानी रानी घायल हो गईं। दूसरे पक्ष के अशोक कुमार चौहान का कहना है कि जिस भूमि पर चारदीवारी बनाई जा रही थी, वह विवादित है। उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो शकुंतला पक्ष के लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। इससे वह, कर्मवीर, जानकी और परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।


सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करतीं है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें