फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यूरिया के स्टॉक का दावा हवाहवाई

Fri, 12 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज इफको केंद्र पर लगी किसानों की कतार। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। समितियों और निजी दुकानों पर यूरिया नहीं मिल पा रही है। यूरिया के स्टॉक का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है। इफको केंद्र पर सुबह से लाइन लगानी पड़ रही है। किसानों की परेशानी देखने व सुनने वाला कोई नहीं है। यह दर्द बयां किया जिला मुख्यालय स्थित इफको केंद्र पर मिले किसान जंग बहादुर ने।
विज्ञापन



इस केंद्र पर बृहस्पतिवार दोपहर 12:57 बजे किसानों की कतार लगी हुई थी। यहां 600 बोरी यूरिया थी। अमेठी के किसान धर्मेंद्र ने बताया कि उनके गांव की समिति पर यूरिया नहीं है। वह दो बोरी यूरिया के लिए सुबह 10 बजे से कतार में लगे हैं,।उम्मीद है कि यहां पर मिल जाएगी। कुशबैरा निवासी किसान हरी प्रसाद ने बताया कि उन्हें तीन बोरी यूरिया की आवश्यकता है। कई समितियों पर गए, लेकिन यूरिया नहीं मिली। यहां पर सुबह नौ बजे आ गए थे। नंबर आने वाला है।



तुलसीपुर निवासी पवन कुमार, अत्तानगर निवासी शारदा प्रसाद, सैंठा निवासी सुनीता, रती आदि ने बताया कि समितियों संग निजी दुकानों पर यूरिया नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है। संग्रामपुर इफको केंद्र, गौरीगंज के माधोपुर, सैंठा, भनिया गोपालपुर, ताला, खेरौना, राजापुर अमेरूआ, करौंदी, पनियार, गोरखापुर सहित कई समितियों पर यूरिया नहीं है। किसान यूरिया के लिए भटक रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सचिवों की मांग के अनुसार समितियों पर यूरिया भेजी जा रही है। जल्द ही यूरिया की रैक आ रही है।
विज्ञापन





पांच बोरी पर जबरन दी जा रही दो नैनो
शाहगढ़। चंदौकी स्थित साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को किसानों की भीड़ दिखी। यहां पर मिले किसान राजू विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें पांच बोरी यूरिया लेनी थी। यूरिया तो मिल गई, लेकिन उसके साथ 450 रुपये की दो बोतल नैनो जबरन लेने को मजबूर किया गया। राजेश कुमार, विजय कुमार, ओम प्रकाश ने बताया कि समिति पर कई दिनों से यूरिया नहीं थी। अब आई भी है तो किसानों को यूरिया संग नैनो लेने को मजबूर किया जा रहा है।





दो माह बाद केंद्र पर पहुंची यूरिया

कमरौली। पलिया पश्चिम गांव स्थित इफको के एग्री जंक्शन केंद्र पर बृहस्पतिवार को दो माह बाद यूरिया पहुंची। जानकारी होने के बाद किसानों की भीड़ लग गई। किसान रामसनेही, राजेश यादव ने बताया कि यूरिया नहीं मिल पाने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब किसानों को कुछ राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें