मेला
सुबह 08:00 बजे : गौरीगंज के गढ़ामाफी स्थित हनुमान धाम परिसर में आयोजित होगा मेला।
सवामनी भोग
सुबह 09:00 बजे : टीकरमाफी स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर सवामनी भोग का आयोजन होगा।
प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे : राजकीय हाईस्कूल अमेठी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
खेलकूद प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे : जनता इंटर कॉलेज मवई परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी।
प्रशिक्षण
सुबह 10:00 बजे : कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविर
सुबह 10:00 बजे : बाजारशुकुल ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत लगेगा शिविर।
टीकाकरण
सुबह 10:00 बजे : अन्नीबैजल गांव में खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए मवेशियों का टीकाकरण होगा।
शिविर
सुबह 11:00 बजे : स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामगंज उपकेंद्र पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
किसान पंचायत
11:30 बजे : शाहगढ़ ब्लॉक परिसर में किसान पंचायत आयोजित होगी।