अनुष्ठान
सुबह 08:00 बजे।
अमेठी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में धार्मिक अनुष्ठान होगा।
जलाभिषेक
सुबह 08:30 बजे।
अमेठी के मुकुटनाथ धाम में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना संग जलाभिषेक करेंगे।
प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे
जामों स्थित जीजीआईसी परिसर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
खेलकूद
सुबह 10:00 बजे
बाजार शुकुल स्थित जीजीआईसी परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
स्वच्छता कार्यक्रम
सुबह 10:30 बजे।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत अमेठी सहित सभी ब्लॉकों में साफ-सफाई का कार्यक्रम चलेगा।
शिविर
सुबह 11:00 बजे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अमेठी उपकेंद्र में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।